उत्तराखंड राज्य को मुख्यमंत्री मिल गया है। पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री घोषित हुए हैं। उनके नाम पर मुहर लग गयी है।
बदल सकते हैं चेहरे-
इसके बाद भाजपा नेतृत्व द्वारा पुष्कर सिंह धामी पर फिर से विश्वास जताए जाने के बाद अब धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम को लेकर मंथन शुरू हो गया है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि इस बार कुछ नए चेहरों को जगह मिलना तय है तो कुछ पुराने चेहरों को विश्राम दिया जा सकता है। जिसमें जल्द ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम तय कर दिए जाएंगे।