हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में जनपद क्षेत्र में “35वां सड़क सुरक्षा सप्ताह” चल रहा है।
कोतवाली रामनगर ने चलाया जागरूकता अभियान
प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी और वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री मनोज नयाल ने कोतवाली रामनगर में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। कोतवाली से लखनपुर चौराहा तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसमें पुलिस टीम ने हाथों में जागरूकता स्लोगन लेकर और लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस रैली में शहरवासियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई।
किया जागरूक
वहीं चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने 4 फरवरी 2025 को ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में छात्रों को पावरपॉइंट प्रजेंटेशन (PPT) के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिलाते हुए जागरूकता से छात्रों को किया गया लाभान्वित किया गया।
थाना मुक्तेश्वर/ थाना कालाढूंगी का अभियान
थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी द्वारा इंटर कालेज पोखरी मुक्तेश्वर के स्कूली बच्चों को तथा थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी व महिला उपनिरीक्षक निशु गौतम द्वारा पीपीटी के माध्यम से नशे एवं सड़क सुरक्षा संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने पर 29 वाहनों पर हुई कार्यवाही
सीपीयू प्रभारी द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने फुटपाथ पर खड़े वाहनों के विरुद्ध नो पार्किंग जॉन में 29 वाहनों के विरुद्ध चालानी केकार्यवाही की गई एवं लोगों को बताया गया कि अपने वाहनों को सुशीला तिवारी परिसर में बने पार्किंग में पार्क करें जिससे यातायात बाधित ना हो।