देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हीरो के अवतार में दिखेंगे।
वायरल हुआ वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो अभिनेता आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी एक टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मशहूर डायरेक्टर वासन बाला के नए प्रोजेक्ट का टीजर है। वीडियो में धोनी गोलियां बरसाते दिख रहे हैं, जिसे देख फैंस हैरान और काफी खुश भी हैं। वीडियो में धोनी का इंट्रो “दू कूल हेड” के रूप में दिया गया है, जबकि माधवन को दिल से सोचने वाला रोमांटिक ऑफिसर बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माधवन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो टीजर रिलीज करते हुए लिखा, “एक मिशन. दो जांबाज। तैयार हो जाइए, धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है।” टीजर को डायरेक्ट किया है वसन बाला ने, लेकिन अभी बड़ा सस्पेंस यही है कि ये फिल्म है, वेब सीरीज़ है या कोई हाई-प्रोफाइल ऐड? इसकी जानकारी नहीं दी है।