नैनीताल: कप्तान मंजुनाथ टीसी का आदेश और पुलिस की दौड़- का परिणाम हुआ सफल, बालिका सुरक्षित

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई बालिका को नैनीताल पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर दिल्ली में सुरक्षित ट्रेस कर लिया है।

एसएसपी ने संभाली कमान

परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते ही एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने खुद कमान संभाली और पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर डाल दिया। जिसके बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने 5 घंटे के सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मैनुअल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस बालिका की सटीक लोकेशन दिल्ली तक ट्रैक करने में सफल रही। एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है। बालिका पूरी तरह सुरक्षित है और उसे जल्द वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि बच्ची की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। हमारी टीम ने पूरी पेशेवर दक्षता के साथ काम किया और महज 5 घंटे में लोकेशन ट्रेस कर ली। हम बालिका को सकुशल वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इनकी रही मुख्य भूमिका

​एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल ने एक साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।