अल्मोड़ा: आज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, जांची जाएंगी इतनी लाख पुस्तकें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।

आज से किया जाएगा मूल्यांकन

मिली जानकारी के अनुसार आज से मूल्यांकन शुरू होगा। बताया गया है कि जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों में 32 टेबलों पर 1,11055 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इस संबंध में उप नियंत्रक उमेश पांडे ने बताया कि जीजीआईसी में 18 टेबल पर हाईस्कूल इंटर की 53 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में नौ टेबल पर उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसमें हाईस्कूल की पांच और इंटर की चार टेबल पर हाईस्कूल और इंटर की 44 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसके अलावा जीआईसी चौखुटिया में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसमें 05 टेबल पर हाईस्कूल की 14055 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी।