March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: कुमाऊं महोत्सव में संगीत संध्या ने बांधा समा, रात तक चला लोकगीत और नृत्य का सिलसिला

श्रीराम सांस्कृतिक संस्था की ओर से अल्मोड़ा जीआईसी खेल मैदान में दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव के तहत रंगारंग कार्यक्रम जारी है। गायक विकास भारद्धाज ने हिन्दी कुमाउंनी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर महोत्सव में रंग जमा दिया।

यह महोत्सव हमारी संस्कृति, रीति रिवाज का संगम बना हुआ है

   कुमाऊं महोत्सव में कार्यक्रमों  का शुभारंभ एसएसपी प्रदीप कुमार राय व बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेखर लखचौरा ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारी संस्कृति, रीति रिवाज का संगम बना हुआ है। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में इस तरह के आयोजन को और अधिक भव्य बनाने के लिए हरसंभव मदद की बात कही।

गीतों के माध्यम से महोत्सव में रंग जमा दिया

देर रात स्टार नाइट की शुरुआत गायक विकास भरद्धाज ने मंगल गीत से की। जिसके बाद उन्होंने सैय्या धीरे-धीरे…, भौजी हिट ठुमा-ठुमा…, ये हल्का-हल्का सरूर है… आदि गीतों के माध्यम से महोत्सव में रंग जमा दिया।

कुमाउनी फैशन में बच्चों ने दिखाया जलवा

कुमाऊं महोत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए ऐपण, नृत्य और कुमाउनी फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

ये रहे मौजूद

यहां समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मुख्य संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी, सीओ ओशीन जोशी, सचिव वैभव पांडे, कोतवाल राजेश कुमार यादव, पंकज भगत, गीतम भट्ट, एसओजी एसआई सौरभ भारती, अखिलेश थापा आदि मौजूद रहे।