अहमदाबाद विमान हादसा: विमान हादसे में 275 पंहुचा मौत का आकंड़ा, विमान का ब्लैक बॉक्स सुलझाएगा हादसे की गुत्थी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। जिसमे सवार 242 यात्रियों में से 241 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हुआ है।

मलबा हटाने का काम जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर इलाके में यह विमान दुघर्टनाग्रस्त हुआ था। जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 275 हो गई है। इसमें विमान यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल है। इसमें विमान के क्रू और पैसेंजर (कुल 242), 241 मौतें (एक यात्री की जान बच गई।) वहीं बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल 34 मौतें (5 डॉक्टर+ 31 स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोग) शामिल हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे से निकाले गए नए शवों में 241 मृत यात्री और चालक दल के अलावा 33 अन्य लोगों की मौत हुई है। जो हादसे के वक्त जमीन पर थे। उनमें डॉक्टर, मेडिकल छात्र, कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हैं। ये सभी बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास व आवासीय परिसर में मौजूद थे। सरकारी अधिकारी ने बताया, “अब तक 319 शरीर के अंग और अवशेष डीएनए परीक्षण के लिए भेजे गए हैं ताकि मृतकों की पहचान हो सके।” यह हादसा भारत के विमानन इतिहास की सबसे भीषण एकल विमान दुर्घटना बन गया है। अभी भी घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और करीब 10 मजदूर मलबा हटाने के कार्य में लगे हैं।

ब्लैक बाॅक्स बरामद

एयर इंडिया हादसे के बाद विमान का ब्लैक बॉक्स हादसे के 28 घंटे बाद बरामद हो गया है। अब इसके डेटा को ऐनालिसिस किया जाएगा और ये पता लगाया जाएगा कि हादसे की वजह क्या थी।