अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
पुलिस की कार्यवाही
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या-155/2023, मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त यशवंत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम कुलोरी खुटियाखाल चौरीनगर नैनीताल जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को दिनांक- 11.03.2024 को किच्छा ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
थाना चौखुटिया पुलिस टीम रहीं शामिल
1-अपर उ0नि0 देवीदत्त पांडेय
2- कानि0 सुरेश कोरंगा