अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 29.05.2025 को थाना सल्ट में थाना कस्बा डोटियाल में सार्वजनिक स्थान पर तीन व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा रहे है।
पुलिस की कार्यवाही
इसकी सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। जिस पर तीनों व्यक्तियों राजेंद्र सिंह मेहता निवासी ग्राम घटबगड़ कूला कोट कोशाझाली थाना सल्ट, ललित मोहन सिंह निवासी ग्राम सिमलीहित थाना सल्ट, कपिल शर्मा निवासी विरलगांव मल्ला सल्ट अंतर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के तहत गिरफ्तार करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल
1-अपर उ0नि0 लखविंदर सिंह
2- हेड कानि0 संजू कुमार
3- हेड कानि0 अरविंद सिंह
4- कानि0 रविंद्र कंबोज
5-कानि0 नरेंद्र सिंह
6-कानि0 हेमंत मनराल