अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता की।
सड़क विकास से लोगों को मिलेगा लाभ
जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार उत्तराखण्ड के लोगों और पर्यटकों को बेहतर सड़कें देगी। जिससे आवाजाही आसान होगी। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायत तक सड़क है उनके कई तोक तक सड़क नहीं होने से लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिलता था, लेकिन अब इसके लिए 100 प्लस प्रधानमंत्री योजना लांच की गई है। इसके तहत प्रदेश के इन तोकों में रह रहे लोगों को भी सड़क सुविधा मिलेगी। मंत्री ने बताया कि काठगोदाम से नैनीताल सड़क टू लेन बनेगी। इसके अलावा ज्योलिकोट से अल्मोड़ा सड़क टू लेन बनाई जाएगी। इसमें कैंची धाम में सड़क पर बाइपास बनेगा। यह सड़क रानीखेत, चौखुटिया, पांडु खाल तक जाएगी। अल्मोड़ा उडियारी बैंड वाया बागेश्वर सड़क भी टू लेन बनाई जाएगी। दन्या पनार और गंगोलीहाट सड़क भी टू लेन बनाई जाएगी। जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।