अल्मोड़ा: खत्याड़ी में 11 दिवसीय बैसी शुरू, प्रथम दिवस देवी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ लगाई गई जागर

हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचायत खत्याड़ी में गंगा स्नान के साथ 11 दिनी बैसी शुरू हो गई है। शनिवार को बैसी के प्रथम दिवस देवी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जागर लगाई गई।

देर शाम मंदिर के धूनी में बैसी लगाई गई

इसके बाद अवतरित देव डांगरों को गंगा स्नान को बागेश्वर ले जाया गया। जहां स्नान के बाद देर शाम मंदिर के धूनी में बैसी लगाई गई।

इस मौके पर मौजुद रहे

इस मौके पर पुष्कर कनवाल, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, नंदन कनवाल, हरीश सिंह, हरीश नेगी, रमेश कनवाल, खष्टी देवी, चंदन बोरा, आनंद सिंह, मनोज कनवाल, रूकेश कनवाल, अरूण कनवाल, कमलेश सिंह, गोविंद कनवाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।