अल्मोड़ा: रानीखेत में भव्य रूप से आयोजित होगा 135वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव, 28 अगस्त से तीन सितंबर तक यह रहेंगे कार्यक्रम

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में 135वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी है।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष इस महोत्सव का आयोजन 28 अगस्त से तीन सितंबर तक किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इस संबंध में महोत्सव समिति के हरीश लाल साह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त पंचमी के दिन सुबह नौ बजे माधव कुंज राय स्टेट से कदली वृक्ष लाए जाएंगे, जिनसे उसी दिन मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 31 अगस्त अष्टमी को ब्रह्म मुहूर्त में देवी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अष्टमी के दिन से हो अंतरविद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इस बार भी महिलाओं की झोड़ा प्रतियोगिता, मेहंदी, ऐपण, चित्रकला, कुमाउनी व्यंजन, मांगल गीत, विवाह गीत, फैंसी ड्रेस, पारंपरिक परिधान आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन तीन सितंबर को मां नंदा सुन॑दा के डोले की भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ होगा।