अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में एक अच्छी राहत की खबर सामने आई है।
5 डॉक्टरों को मिली तैनाती-
ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में पांच नए नियमित डॉक्टरों ने कार्यभार संभाल लिया है। डॉक्टरों की तैनाती से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को इलाज में लाभ मिलेगा। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जिले के सीएचसी और पीएचसी में पांच नए डॉक्टरों ने तैनाती ले ली है।