अल्मोड़ा: जिले में धूमधाम से मनाई गई विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ, शहीदों को किया याद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को जिले भर में धूमधाम से विजय दिवस की 52 वीं वर्षगांठ मनाई गई।

विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर शनिवार को शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र में जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि डीएम विनीत तोमर ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डीएम व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर सेनि. सीएसए गुप्ता ने वीरांगनाओं और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में 22 राजपूत के सूबेदार मेजर देवी सिंह, सहायक अधिकारी हीरा सिंह, प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह, विजय शंकर, महेन्द्र सिंह मेहरा, राजकुमार बिष्ट, कैलाश चन्द्र काण्डपाल, हेमन्त लाल वर्मा, लाल सिंह, चम्पा देवी सहित पूर्व सैनिक और उनके परिजन मौजूद रहें।