अल्मोड़ा: विजय दिवस की 53वीं वर्षगाँठ का धूमधाम से हुआ आयोजन, शहीदों को दी सलामी, किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज विजय दिवस पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अल्मोडा के तत्वाधान में विजय दिवस की 53 वीं वर्षगाँठ का आयोजन शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र में बड़े धूमधाम से किया गया।

विजय दिवस आज

इस दौरान शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र व श्रृद्धा सुमन अर्पित किये गये। साथ ही गैरीसन अल्मोड़ा के सैन्य टुकड़ी के जवानों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। इसके बाद शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि मनोज तिवारी, विधायक बारामण्डल अल्मोडा एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा वीर नारियों एव वीर सेनानी को शॉल ओढा कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि मात्र 14 दिन में हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की सेना को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया था। इसके लिए हमें अपनी सेना पर हमेशा गर्व रहेगा।

दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर जनपद अल्मोड़ा के शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र में  कमान अधिकारी गैरीसन अल्मोडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, कर्नल विनय यादव, कर्नल विजय मनराल (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अल्मोडा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश चंद्र जोशी एवं गैरीशन अल्मोडा के सैन्य अधिकारी, कैप्टन अमनदीप सिंह, सुबे० मेजर देवी सिंह एवं जवानों, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सैनिक कल्याण विभाग अल्मोडा के सहायक अधिकारी नरेन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी  हरीश सिह,  विजय शंकर, महेन्द्र सिह मेहरा, राजकुमार बिष्ट, कैलाश चन्द्र काण्डपाल, हेमन्त लाल वर्मा, कुन्दन सिह, देवेन्द्र कुमार, चम्पा देवी तथा पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियों, एनसीसी के कैडट के द्वारा प्रतिभाग किया तथा शहीदों को श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।