अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के चार परिसरों में जल्द होगी 569 स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में जल्द 569 स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती होगी।

उच्च शिक्षा विभाग को भेजा प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में विवि के अधीन चार परिसरों में 108 स्थायी प्राध्यापक ही तैनात हैं। जिसके बाद जल्द 569 स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती की उम्मीद है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा है। जिसमे विवि प्रबंधन ने उच्च शिक्षा विभाग को यूजीसी के मानकों के तहत चारों परिसरों के लिए 569 प्राध्यापकों की तैनाती का प्रस्ताव भेजा है। जिसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद हर विभाग में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी।