अल्मोड़ा: ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले के 60 खिलाड़ी भी कर रहे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले के 60 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

दी शुभकामनाएं

इस संबंध में एसोसिएशन अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता चार से छह जनवरी के बीच बागेश्वर में होगी। इनमें किड्स, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर, कोच, निर्णायक मंडल के सदस्य व पदाधिकारी भी शामिल हैं।