उत्तराखंड: प्रेस क्लब क्रिकेट: दून डेयर डेविल्स ने जीता खिताब, फाइनल में दून सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

उत्तराखंड: देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ द्वितीय मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ।

प्रतियोगिता का समापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें खिताबी भिड़ंत में दून डेयर डेविल्स ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए दून सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून सुपर किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। रुपेश ने 33 और दीपक पुरोहित ने 30 रनों ने अहम योगदान दिया। वहीं, दून डेयर डेविल्स के मनोज सिंह जयाड़ा ने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 18 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि अरविंद रावत ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून डेयर डेविल्स ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर 146 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

किया सम्मानित

​प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।‌ सीएयू संरक्षक पीसी वर्मा ने विजेता टीम को अपनी ओर से 11 हजार रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीएयू संरक्षक पीसी वर्मा, दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज कुमार झा और प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने विजेता टीम को सम्मानित किया।