कोरोना महामारी का दौर जारी है, ऐसे हालातों में सभी नागरिकों ने कोविड नियमों का सख़्ती से पालन करना चाहिए। कोरोना काल में आज उम्मीद संस्था के माध्यम से नगर पालिका अल्मोड़ा में 600n95 व 600 सर्जिकल मास्क उपलब्ध कराए गए।
नगर पालिका के समस्त कर्मचारी व पर्यावरण मित्र समाज की कर रहे है सेवा-
इस दौरान सामान उपलब्ध कराते समय संस्था के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र वर्मा ने कहा कि हम हर उस व्यक्ति को सलाम करते है जो इस कठिन समय मे सेवा भाव से लगा हुआ है उन्होंने कहा कि नगर पालिका के समस्त कर्मचारी व पर्यावरण मित्र पिछले डेढ़ साल से अनवरत समाज के सेवा कर रहे है इसलिए उनके लिए हमारी संस्था की तरफ से ये भेंट है और भविष्य में जिस भी चीज की आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला भी रहे मौजूद-
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि इस कठिन में हर उस व्यक्ति के सहयोग का सम्मान किया जाना चाहिए जो कर रहा है उन्होंने कहा कि वो और उनकी पूरी टीम समाज के साथ हर समय खड़ी है, उन्होंने कहा कि हरेंद्र वर्मा पूर्व से ही समाज की हर गतिविधि में शामिल रहते है और समाज को एक नई दिशा प्रदान करते है। इसी के साथ कर्मचारियों की परेशानी को दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने उम्मीद संस्था का जताया आभार-
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने उम्मीद संस्था के सभी सदस्यों का आभार जताया और भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद की। इस कार्यक्रम का संचालन विनीत बिष्ट ने किया।
इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-
इस बैठक में सभासद मनोज जोशी, अमित साह, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, दीपक वर्मा,राजपाल, नारायण सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर कांडपाल, भुवन जोशी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।