अल्मोड़ा: पुलिस लाइन मैदान में 07 दिवसीय योग शिविर का आगाज, शारीरिक रुप से स्वस्थ एवं तनावमुक्त रखने के लिये कराएं यह योगाभ्यास

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज से पुलिस लाइन मैदान में 07 दिवसीय योग शिविर का आयोजन शुरू हो गया है।

कराया यह योगाभ्यास

जिसमे एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस जवानों को शारीरिक रुप से स्वस्थ एवं तनावमुक्त रखने के लिये आयुष एवं आयुर्वेद विभाग अल्मोड़ा के सहयोग से पुलिस लाइन मैदान में 07 दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ है। जिसमे योग प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के आसनों वृक्षासन, ताड़ासन,तितली आसन, सूर्य नमस्कार सहित अन्य योग क्रियाएं सिखाने के साथ ही प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही पुलिस बल को शारीरिक रुप से स्वस्थ्य रहने एवं मानसिक तनाव से मुक्त रहने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाने एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

रहें मौजूद

इस मौके पर आयुष विभाग अल्मोड़ा के डॉ0 मुकेश  कुमार डॉ0 प्रभा फोनिया,योग अनुदेशक डॉ0 मंजु बोरा,निर्मला एवं विवेक सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम,लाइन सूबेदार मोहित कुमार,प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा योग शिविर  में प्रतिभाग किया गया।