अल्मोड़ा: जल्द सोलर लाइटों से जगमग होंगे जिले के 72 सरकारी स्कूल, शासन‌ को भेजा प्रस्ताव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जल्द सरकारी स्कूल भी सोलर लाइटों से जगमग होंगे।

जल्द प्रस्तावों के मंजूर होने की उम्मीद

जानकारी के अनुसार जिसमें जिले के 72 सरकारी इंटर कॉलेज सोलर लाइटों से जगमग होंगे। योजना के तहत उरेडा की ओर से जिले के सरकारी स्कूलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इस पर जिले के 72 इंटर कॉलेजों की ओर से उरेडा को प्रस्ताव भेजे गए। इस संबंध में उरेडा की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इन प्रस्तावों के मंजूर होने की उम्मीद है। मंजूरी मिलने के बाद उरेडा की ओर से इन स्कूलों में सोलर प्लांट लगाए जाने का कार्य किया जाएगा।