अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज दिनांक 23 मई 2026 को सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली में कांग्रेस पार्टी अल्मोड़ा के सहयोग से बृजलाल लाल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर हल्द्वानी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया गया।
शिविर का आयोजन
इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित राणा, गाईकोलॉजी डॉ प्रियल तिवारी, फिजिशियन डॉ राजेश चौरासिया, जनरल सर्जन डॉ अमरेन्द्र कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ बसवराज हजगे आदि डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित रोगियों का स्वास्थ उपचार किया इसके साथ ही शिविर में निःशुल्क जाँच एवं दवाईयां भी दी गई। शिविर में 526 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
की यह अपील
शिविर में उपस्थित बृजलाल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर हल्द्वानी के निर्देशक डॉ अजय पाल ने कहा कि आज मौसम परिवर्तन से पहाड़ों में भी तमाम रोगों ने जन्म ले लिया है, जिसमें युवा भी तमाम रोगों के चपेट में आ रहे है। आज नशा भी पहाड़ के लिए चिंताजनक बन गया है युवा नशे के गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। नशे को दूर करना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से नशे को समाप्त करने के लिए आगे आने की अपील की साथ ही उन्होंने कहा कि आज पाल ग्रुप चिकित्सा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। जरूरतमंद युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में पाल ग्रुप द्वारा मदद की जा रही हैं। उन्होंने इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, बृज लाल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के निर्देशक डॉ अजय पाल, बलॉक अध्यक्ष राजेन्द्र विष्ट, दिनेश पिलख्वाल, शिवराज नयाल पूरन सिंह अधिकारी, प्रताप सिंह बजेठा, शिव सिंह, कुन्दन सिंह परिहार, मदन लाल, मनोज बर्मा,बहादुर मेहता ,रमेश भाकुनी ,किशोर नयाल, जिला पंचायत सदस्य संतोष आर्या उमेश अधिकारी, ललित मेहता, देवेन्द्र विष्ट, गौरव अधिकारी, किशोर अधिकारी, पान सिंह विष्ट, पंकज पाठक पवन मेहरा , महेश नेगी गीतेश नगरकोटी, रंजीत नयाल, कमला आर्या, संदीप जंगपांगी , देव सिंह कनवाल,आदि उपस्थित रहें।