अल्मोड़ा: गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुई भव्य परेड, पुलिस, महिला फायर सर्विस,आईटीबीपी, होमगार्ड जवानों व एनसीसी कैडेट्स के जोश से गूंजा परेड ग्राउंड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 26 जनवरी, 2026 को राष्ट्र के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री,भारत सरकार अजय टम्टा की उपस्थिति में पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया।

भव्य रैतिक परेड का आयोजन

जिसमें सर्वप्रथम  मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया, इसके उपरांत परेड का निरीक्षण करते हुए मान प्रणाम ग्रहण किया गया। गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा किया गया। रैतिक परेड के द्वितीय कमांडर दरबान सिंह मेहता, यातायात निरीक्षक अल्मोड़ा, तृतीय कमांडर मोहित कुमार सूबेदार पुलिस लाइन अल्मोड़ा रहे।इस भव्य रैतिक परेड में अल्मोड़ा पुलिस के महिला/पुरुष जवानों, महिला फायर सर्विस,आईटीबीपी, होमगार्ड व NCC  कैडेट्स की टोलियों के अतिरिक्त,यातायात पुलिस इण्टरसेप्टर, वायरलेस,फायर सर्विस, डायल-112, एसडीआरएफ, मोबाईल फोरेन्सिक यूनिट द्वारा भी अपने-अपने वाहनों से प्रतिभाग किया गया। भव्य रैतिक परेड के उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गई। काफी संख्या में परेड ग्राउंड में पधारकर अतिथियों द्वारा गणतंत्र दिवस की भव्य परेड को सराहा गया।

किया गया सम्मानित

इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष 2025 में सराहनीय कार्य करने वाले वाले अधि0/कर्म0गण क्रमशः1-निरीक्षक मदन मोहन जोशी-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर 2-निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी,प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा 3- उ0नि0 अजेन्द्र प्रसाद-थानाध्यक्ष देघाट 4- उ0नि0 प्रमोद पाठक-थानाध्यक्ष लमगड़ा 5- उ0नि0 संजय जोशी-चौकी प्रभारी भिकियासैंण 6-अपर उ0नि0 लोमेश कुमार,थाना सल्ट 7-अपर उ0नि0(पी0टी0) चन्द्रमोहन पाण्डे-साइबर सेल 8-हेड कानि0 10 ना0पु0 अवधेश कुमार,एसओजी अल्मोड़ा  10- कानि0 266 ना0पु0 राकेश भट्ट-एसओजी अल्मोड़ा 11-कानि0 115 ना0पु0 कमल किशोर जोशी-थाना लमगड़ा 12-कानि0 05 ना0पु0 नीरज बिष्ट 13- कानि0 3488 रविन्द्र चन्द्र-एस0डीआर0आर0एफ0 14-फायरमैन 196  कैलाश सिंह धपोला 15-महिला कानि0 476 ना0पु0 मनीषा 16-महिला होमगार्ड ओशिन खान को सम्मानित किया गया।

गुड समेरिटन

साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले  गुड समेरिटन क्रमशः- 1-नरेन्द्र सिंह-निवासी कोटियाल भिकियासैंण 2- धीरज सिंह निवासी-भिकियासैंण 3- पंकज सिंह-भिकियासैंण 4-जितेन्द्र सिंह निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 5- अभय सिंह बिष्ट निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 6- संजय बंगारी निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 7- मिथिलेश सिंह बिष्ट निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 8- नितिन सिंह बिष्ट निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 9- हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 10- मोहन शर्मा निवासी-गांधीनगर भिकियासैंण 11- पूरन सिहं निवासी-कुंजाखाली जागेश्वर 12- गंगा सिंह निवासी-कोटली जागेश्ववर को सम्मानित किया गया।

किया प्रेरित

मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारतीय सविधान आदि के सम्बन्ध में सम्बोधित करते हुए सभी को देश की प्रगति के लिए अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एसएसपी द्वारा इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समारोह में आये सभी अतिथिगणों व जनता के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी गयी। उक्त कार्यक्रमों के उपरांत पुलिस परिवार के बच्चों व नटराज डांस एवं ज़ुम्बा फिटनेस इंस्टीट्यूट,अल्मोड़ा के बच्चों द्वारा ग्रुप डांस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रहें उपस्थित

उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंशुल सिंह, जिलाधिकारी अल्मोड़ा, डीआईजी आईटीबीपी कोसी अल्मोड़ा, सतपाल सिंह बिष्ट,कुलपति एसएसजे विश्वविद्यालय,कमांडेंट एसएसबी अल्मोड़ा, हेमा गैड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा, महेश नयाल, जिला अध्यक्ष बीजेपी अल्मोड़ा, भूपेन्द्र भोज,जिलाध्यक्ष कांग्रेस,रघुनाथ चौहान,मा0 पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक, रवि रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, गिरीश खोलिया,अध्यक्ष दुग्ध संघ अल्मोड़ा, कुन्दन लटवाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो, अरुण वर्मा अध्यक्ष होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा, विनीत बिष्ट,नगर अध्यक्ष भाजपा, सीडीओ अल्मोड़ा रामजी शरण शर्मा,अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, कैप्टन सिख बटालियन अल्मोड़ा, नितिन काकेरवाल जिला कमांडेंट होमगार्ड अल्मोड़ा,ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट  सहित जिले के अन्य विभागाध्यक्ष/सम्मानित जनप्रतिनिथि/ गणमान्य सम्भ्रान्त नागरिक व अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।