May 15, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: जिलेभर में बढ़ते जा रही बेरोजगारों की तादाद, पांच सालों में मिला मात्र 1258 लोगों को रोजगार

जिलेभर में बेरोजगारों की तादाद हर साल बढ़ती जा रहीं है। वहीं बीते पांच साल में लगे 74 रोजगार मेले में मात्र 1258 को ही रोजगार मिल सका। हालांकि उम्र सीमा की बाध्यता, कंपनियों से मिलने वाले कम वेतनमान और सरकारी नौकरी की चाह के चलते रोजगार मेलों को अधिक सफलता नहीं मिल पा रहीं है।
सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा में कुल 72202 बेरोजगार पंजीकृत

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा में कुल 72202 बेरोजगार पंजीकृत है। सेवायोजन कार्यालय से लगाये जाने वाले रोजगार मेलों में भागीदारी वाली कंपनियां केवल अधिकांश में 18 से 23 साल के युवाओं को ही आमंत्रित करती हैं। पंजीकृत बेरोजगारों में 42 साल की आयु तक के बेरोजगार शामिल है। जबकि कंपनियों की ओर से नियुक्ति की शुरूआती समय में कम वेतनमान दिया जाता है। वहीं सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अधिकांश युवा रोजगार मेले में नहीं पहुंच रहे हैं। आलम यह, कि बीते पांच सालों में सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं अब तक लगे 74 रोजगार मेले में मात्र 1258 बेरोजगारों को कंपनियों में नियुक्ति मिली है। जबकि बेरोजगार कंपनियों में नौकरी को दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है।

इस साल जनवरी से अब तक 103 बेरोजगारों को मिला रोजगार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से इस साल जनवरी से अब तक छह रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 103 बेरोजगारों का विभिन्न कंपनियों के लिये चयन हुआ है।

पांच साल में लगे रोजगार मेले

साल       मेले   प्रतिभागी   चयनित
2018     05     113         80
2019     07    1517       275
2020     02     250         31
2021     23     748        383
2022     37     1492      489