अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी में लगा विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों ने जाने अपने लोकतांत्रिक अधिकार

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (नैनीताल) के निर्देशों के क्रम में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अल्मोड़ा) के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में 15 सितंबर 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस’ के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, डीनापानी में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

किया जागरूक

इस शिविर का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अल्मोड़ा) की सचिव अनामिका सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों, कानून के शासन (Rule of Law), अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता के अधिकार और भारतीय लोकतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नालसा (NALSA) की निशुल्क कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 के विषय में भी जागरूक किया, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहें और आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकें।

रहें उपस्थित

इस जागरूकता शिविर में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रघु तिवारी तथा अधिकार मित्र भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।