अल्मोड़ा: नगर के मोहल्ला तल्ला जोशी खोला में आतंक का पर्याय बना गुलदार, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, पिंजरा लगाने समेत की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जंगलों से यह आबादी की ओर‌ बढ़ने‌ लगे हैं। इनकी बढ़ती चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार का आतंक

वहीं नगर के मोहल्ला तल्ला जोशी खोला अल्मोड़ा में लगातार 4-5 दिन से गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों का अंधेरा होने पर अपने घरो से निकलना दुभर हो गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। कहा कि मोहल्ला तल्ला जोशी अल्मोड़ा के सम्मुख आर्य कन्या विद्यालय में काफी मात्रा में घनी झाड़ियां पेड़ इत्यादि में गुलदार द्वारा अपना डेरा बनाया हुआ है। रात्रि के समय व प्रातः उक्त स्थान से गुलदार के निकलते हुए तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यहां लोगों के घरों में लगें हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। बताया कि उक्त स्थान काफी आबादीग्रस्त क्षेत्र है। यहां पर आर्य कन्या विद्यालय होने के साथ-साथ ही जी०आई०सी० विद्यालय भी स्थित है, और उक्त स्थान में चलते फिरते राहगीरों के साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में खतरा बना हुआ है।

पिंजरा लगाने की मांग

जिस पर यथाशीघ्र उक्त स्थान में गुलदार का पिंजरा लगाये जाने की मांंग की गई है। साथ ही कहा कि जब तक गुलदार को नहीं पकड़ा जाता है व उक्त स्थान में स्थित झाड़ियों, विशालकाय खड़क के पेडों को नहीं कटवाया जाता है तो भविष्य में गुलदार के आंतक से कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। जिस पर जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करते हुए गुलदार के आतंक से निजात दिलाई जाए।