अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने न सिर्फ नए पौधे रोपे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
लिया यह संकल्प
इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हम ग्लोबल वार्मिंग तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पौधों को रोपित करने के साथ-साथ उन्हें संरक्षित करना भी आवश्यक है।
रोपे पौधे
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने तेज पत्ता के 5, बांज के 5, सदाबहार के 5 आमडा के 5 ,मोरपंखी के 5, कड़ी पत्ता के 6 और कनेर के चार,कुल मिलाकर 33 पौधों का रोपण किया गया।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम में संजय पांडे ,मधन सिंह, टीडी भट्ट ,डॉ निर्मल कुमार पंत ,धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे ,कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल ,नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा ,भावना वर्मा, रेखा आर्या, राकेश कुमार एवं तृप्ति बोरा आदि उपस्थित रहें।