अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धौलछीना विकासखंड के दियारी गांव में जल्द मिनी स्टेडियम बनेगा।
खेल प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का मिलेगा मौका
मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। साथ ही युवा कल्याण विभाग ने इस भूमि का चयन किया। साथ ही इसे स्टेडियम के लिए उपयुक्त पाया है। जिसके बाद अब विभाग को जिला प्रशासन से भूमि हस्तांतरित होने का इंतजार है। जिला प्रशासन से भूमि के हस्तांतरित होते ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद इसका लाभ यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा। इसके बाद यहां जल्द मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आएगा। स्टेडियम बनने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के चेहरों पर मुस्कान है।