अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने कुछ दिनों पूर्व एक ज्ञापन दिया था। जो सड़क के गड्ढे को ठीक करने के संबंध में था।
जताया आभार
जिसमे उनके द्वारा विगत में ज्ञापन देकर व सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्रशासन से विकास भवन के ठीक सामने सड़क के टूटे हुए हिस्से जो कि लगभग 50 मीटर लंबाई में एक तरफ को पूरा गढ्ढा बन गया था, उसे ठीक कराए जाने की मांग की थी। इस गढ्ढे से वाहन चालकों को बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिसे प्रशासन द्वारा मंगलवार को सीमेंट कंक्रीट के द्वारा ठीक कर दिया गया है। जिस पर उन्होंने प्रशासन का आभार जताया।