अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 09.03.2026 को समय 10:09 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि NTD स्थित शिव मंदिर के पास एक गाय दो दीवारों के बीच फंसी हुई है।
सुरक्षित बाहर निकाला
सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस रेस्क्यू यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम द्वारा सावधानीपूर्वक रस्सियों की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू टीम रहीं शामिल
LFM: किशन सिंह
FS DVR: योगेश शर्मा, अजय कुमार
FM: महमूद अली, दीपक सामंत, रवि आर्य
WFM: लीला, बबीता जोशी