अल्मोड़ा: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हवालबाग में लगा शिविर, जनकल्याण शिविर, स्टॉल लगाकर बांटी गई योजनाओं की जानकारी

अल्मोड़ा: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विकास खण्ड हवालबाग के सभागार में “12 साल विश्वास के, विकास के , जनकल्याण के ” विषय पर जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना था। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास खण्ड सभागार में स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2026 से प्रारम्भ होने जा रहे विकसित भारत जी० राम० जी० कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनभागीदारी, सुशासन एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, खण्ड विकास अधिकारी आर.एस. कनवाल, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र नयाल, ग्राम प्रधान ग्वालाकोट मनोहर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।