अल्मोड़ा: कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान माननीय कुलपति महोदय के दूरगामी दृष्टिकोण एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान संकाय प्रो0 जया उप्रेती के निर्देशन में मनाए गए इस कार्यक्रम का विषय “विश्व स्वास्थ्य सेवाओं में कम्प्यूटर विज्ञान का योगदान” था।

कम्प्यूटर विज्ञान के योगदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया

                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ0 पारुल सक्सेना ने विश्व स्वास्थ्य सेवाओं में कम्प्यूटर विज्ञान के योगदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया एवं वैश्विक महामारियों के दौरान विभिन्न सेवाओं के सुचारू संचालन में कम्प्यूटर विज्ञान के योगदान पर चर्चा की।

चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं में प्रयुक्त आधुनिक उपकरण कम्प्यूटर की सहायता से स्वतः संचालित होते हैं

डॉ0 मनोज कुमार बिष्ट ने विभिन्न सॉफ्टवेयरों तथा उनके द्वारा प्रदत्त सेवाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ0 रवीन्द्र नाथ पाठक ने बताया कि किस प्रकार चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं में प्रयुक्त आधुनिक उपकरण कम्प्यूटर की सहायता से स्वतः संचालित होते हैं। डॉ0 अर्पिता जोशी ने विभिन्न बीमारियों की पहचान तथा निदान में कम्प्यूटर विज्ञान के योगदान पर चर्चा की। डॉ0 सुशील चन्द्र भट्ट ने वैश्विक परिदृश्य में हो रही बीमारियों के निदान हेतु नए अध्ययनों पर वक्तव्य दिया। डॉ0 रिहान ने चर्चा के क्रम में सामाजिक जागरूकता हेतु विभिन्न शोधों के प्रकाशन तथा उनके आम जनमानस तक पहुँचाने पर बल दिया। डॉ0 प्राची ने विभिन्न सेवाओं में प्रयुक्त तकनीकियों के गुण -दोषों का विवेचन किया।

सामाजिक जागरूकता के प्रसार का संकल्प भी लिया गया

संगोष्ठी में उपस्थित सभी वक्ताओं तथा छात्र- छात्राओं द्वारा भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार हेतु विभिन्न आयामों पर जनहितकारी शोध करने तथा सामाजिक जागरूकता के प्रसार का संकल्प भी लिया गया। 

उपस्थित रहे

संगोष्ठी का संचालन डॉ0 पारुल सक्सेना ने किया तथा संगोष्ठी में मुख्य रूप से डॉ0 अनामिका पंत, श्री के0एस0 चौहान, श्री अनूप सिंह बिष्ट,  श्री कमल जोशी, श्री हरीश, श्री मनोज सिंह एवं अनेक छात्र -छात्राएँ उपस्थित रहे।