अल्मोड़ा: बिनसर सेंचुरी में पर्यटकों के सामने आया बाघ, जीरो पॉइंट के पास दिखा यह नजारा; मोबाइल में कैद हुआ बाघ का वीडियो

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य (बिनसर सेंचुरी) से एक खबर सामने आई है, यहां धौलछीना के एक रिसॉर्ट में ठहरे पर्यटकों को सैर-सपाटे के दौरान जंगल में बाघ दिखाई दिया।

वीडियो में कैद हुई वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार चालक द्वारा इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैद किया गया। जिसके बाद इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब रविवार को धौलछीना के एक रिसॉर्ट से पर्यटक वाहन द्वारा बिनसर सेंचुरी घूमने निकले थे। जब वाहन जीरो पॉइंट के पास जंगल के बीच से गुजर रहा था, तभी एक मोड़ के समीप चालक की नजर बांज के पेड़ों के बीच छिपे बाघ पर पड़ी। अचानक बाघ को सामने देखकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन रोक लिया और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। जिसमें बाघ कुछ देर तक जंगल में एक स्थान पर शांत बैठा रहा और उसके बाद धीरे-धीरे घने जंगल की ओर ओझल हो गया।


​वन विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी

​बिनसर क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी का वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में जहां इसे लेकर उत्सुकता है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों के बीच भय का माहौल बन गया है। जिस पर ग्रामीणों का कहना है कि अप्रिय घटना से बचने के लिए बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए।