अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग कोसी-अल्मोड़ा पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई।
मुकदमा दर्ज
जिसमें मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वाहन की टक्कर में हुई थी मौत
दरअसल कोटसारी देघाट और हाल आइटीआई कैंपस नियर आकाशवाणी निवासी देवकी देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। देवकी ने बताया कि उनके पति कुलदीप सिंह रावत पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) फलसीमा में स्टोर कीपर के पद पर तैनात थे। पिछले माह पांच सितंबर को वह बुलेट बाइक से कोसी से अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे। उसी दौरान कोसी-अल्मोड़ा एनएच पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।