अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लाक के ग्राम पंचायत सिलंगियां निवासी 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी जगदीश की पेड़ से गिरने से मौत हो गई।
पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई थी महिला
जानकारी के अनुसार गीता देवी बीते बुधवार को मवेशियों के लिए चारा पत्ती तोड़ने घर के समीप गई थी। इस दौरान आग के बाद खोखले हो चुके पेड़ में अचानक महिला अंसुलित होकर जमीन में गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन महिला को बेस अस्पताल लेकर गए। जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।