अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के ताड़ीखेत से लगे पटोड़ी गांव (बेतालघाट) में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है।
गुलदार का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत रेंज के पटोड़ी गांव में नवीन चंद्र गुरुवार की सुबह गोशाला से मवेशी लेकर चराने गए थे। तभी घर से कुछ ही दूर पहले से घात लगाए बैठा गुलदार उन पर झपट पड़ा। आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया। अन्य ग्रामीण भी जुटे तो नवीन चंद्र की जान बच सकी। सिर, कंधे व बाह पर गुलदार के नाखून लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण घायल को सीएचसी बेतालघाट लेकर गए, जहां भर्ती कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी के अनुसार घायल को उपचार के लिए विभागीय टीम हल्द्वानी ले जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश पंत व अन्य ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।