अल्मोड़ा: चुनाव समिति बार एसोसिएशन: आज नामांकन व नामांकन पत्रों की होगी जांच

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल गुरुवार दिनांक 04.12.2025 को तय चुनावी कार्यक्रमानुसार नामांकन प्रक्रिया प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ हुयी।

नामांकन पत्रों की बिक्री

जिसमें अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट गजेन्द्र सिंह मेहता, उपाध्यक्ष पद हेतु एड० कुन्दन लटवाल, सह-कोषाध्यक्ष पद हेतु एड० भोला शंकर जोशी एंव कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु एड० सुनील कुमार, एड० सजय विद्यार्थी, एड० विवेक तिवारी एंव एड० नारायण सिंह जीना द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये। इस प्रकार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कुल दो-दो प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये है एंव कार्यकारिणी सदस्य हेतु पांच पदों के सापेक्ष कुल छः नामाकन पत्रों की बिक्री हुयी है।
होगी जांच

वहीं तय कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 05.12. 2025 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03 बजे तक नामांकन एंव उसके उपरान्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर चुनाव समिति के मुख्य संयोजक एडवोकेट पंकज लटवाल चुनाव समिति सदस्य एडवोकेट श्रीमती अनीता चौधरी, एडवोकेट मनोहर भट्ट, एडवोकेट एजाज अंसारी, एडवोकेट रोहित कार्की और एडवोकेट देवाशीष नेगी उपस्थित रहे।