अल्मोड़ा: अल्मोड़ा मजदूरी कर नेपाल लौट रहा था युवक, देर रात होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अल्मोड़ा से मजदूरी कर लौट रहें युवक की मौत का मामला सामने आया है। झूलाघाट के बैतड़ी के एक होटल में एक युवक की‌ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर है।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार जिले के दशरथचंद नगर पालिका वार्ड नंबर 8 में नेपाल-भारत सीमा पर स्थित झूलाघाट बाजार में बोहरा होटल के अंदर एक 33 वर्षीय युवक मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि भारत के अल्मोड से काम करके घर लौटा युवक रात में बोहरा होटल में रुका था। पुलिस प्रवक्ता खत्री ने बताया कि होटल में ठहरा हुआ युवक देर रात करीब ढाई बजे होटल की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में मृत पाया गया‌। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।