अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर क्षेत्र अंतर्गत तल्ला गैराड़ गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने गुस्से में आकर अपने ही घर के पास बने गोठ (पशुशाला) में रखे घास के ढेर (लुट्टे) में आग लगा दी।
आग पर पाया काबू
जानकारी के अनुसार पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक कुछ समय पहले ही मुंबई में काम छोड़कर अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है। युवक पिछले कुछ दिनों से परिजनों से 20 हजार रुपये के नए मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। वहीं रविवार को जब परिजनों ने मोबाइल दिलाने से मना कर दिया, तो युवक आपा खो बैठा और घर के पास स्थित गोठ में रखे घास के लुट्टे को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।