अल्मोड़ा: लम्बे समय से फरार वांरटी चढ़ा हत्थे, गदरपुर से गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व‌ में पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौ0वाद संख्या-298/2022, एफआईआर न0- 11/2020, धारा- 504/506/505(2)/295A/153A IPC से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त इस्लाम पुत्र मकसूद निवासी चौखुटिया रोड द्वाराहाट, अल्मोड़ा हाल निवासी इस्लामनगर वार्ड नंबर 8 गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर जो काफी समय से फरार चल रहा था।

किया गिरफ्तार
  
उक्त वारंटी अभियुक्त को सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक- 27.02.2024 को उसके घर इस्लामनगर गदरपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज माननीय न्यायालय अल्मोड़ा में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 राजेंद्र सिंह
2- हे0कानि0 श्रवण कुमार
3-कानि0 हरीराज