अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहाँ एक जोड़े ने किसी होटल या बैंकॉक हॉल के बजाय श्मशान घाट (अंत्येष्टि स्थल) पर शादी की रस्में पूरी कीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार इस अनोखे विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद से अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला अल्मोड़ा के मर्चुला क्षेत्र का है। यहाँ रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर स्थित उस स्थान पर मंडप सजाया गया, जिसे स्थानीय लोग वर्षों से अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसी अंत्येष्टि स्थल पर नवविवाहित जोड़े ने मेहमानों की मौजूदगी में एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और विवाह की अन्य रस्में निभाईं।
कहीं यह बात
जिस पर स्थानीय लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस जगह पर अंतिम संस्कार जैसे गमगीन कार्य होते हैं, वहां मांगलिक कार्य करना परंपराओं के खिलाफ है। कहा कि यह स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है।
श्मशान में शहनाई: अल्मोड़ा में नदी किनारे ‘श्मशान घाट’ पर हुई शादी, परंपराओं के अपमान पर भड़के लोग