अल्मोड़ा: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इन मांगों के निराकरण को लेकर किया कुलसचिव का घेराव, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में सोबन सिंह जीना परिसर की तमाम समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विवि कुलसचिव का घेराव कर पुतला फूंका।

की यह मांग

इस मौके पर नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिमकनी मैदान का निर्माण कार्य होना था, लेकिन अब तक कार्य नहीं हो सका है। कहा कि कई बार निर्माण कार्य के जांच की मांग की गई है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि विवि में सत्र भी अकादमिक कलैंडर के मुताबिक नहीं चल रहा है। अब भी सत्र दो से तीन महीने पीछे चल रहा है। जिसका नुकसान छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

दी यह चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एबीवीपी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी।

रहें मौजूद

इस मौके पर पुतला फूंकने वालों में रोहित कुमल्टा, वंदना गोस्वामी, हिमांशु भट्ट, भास्कर जोशी, लकी जोशी, दिंक्षात जोशी, प्रियांशु, पारस, आशीष, पुष्कर जोशी, साहिल नेगी, करन कापड़ी, निखिल उप्रेती समेत अन्य मौजूद रहे।