जिला जज व सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने मारपीट व लूटपाट मामले में अभियुक्त नरेंद्र सिंह की जमानत स्वीकार की ।
जानें पूरा मामला
अभियुक्त नरेंद्र सिंह पुत्र खीम सिंह निवासी चौखुटिया जिला अल्मोड़ा पर आरोप था कि उसने ललित सिंह रावत से मारपीट कर उसकी सोने की चैन चुरा ली है व उसका अपराधिक इतिहास है। जबकि अभियुक्त के अधिवक्ता पंकज बजेठा, कृष्ण बाराकोटी व सुनील ग्वाल द्वारा मामले की प्रभावी पैरवी की गई। जिस पर अभियुक्त को जमानत पर रिहा मिली।
न्यायालय ने जमानत पर किया रिहा
जिला जज व सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने अभियुक्त नरेन्द्र सिंह का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार किया और मुबलिंग पच्चीस हजार के स्व-बन्ध पत्र तथा समान राशि के दो प्रतिभू दाखिल करने पर न्यायालय ने अभियुक्त को जमानत पर रिहा किया।