अल्मोड़ा: उपलब्धि: उत्तराखंड के सलाहकार प्रो. जीवन सिंह रावत को मिला यह सम्मान

एसएसजे विवि में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एनआरडीएमएस इन उत्तराखंड के सलाहकार प्रो. जीवन सिंह रावत को दिल्ली में सम्मानित किया गया है।

दी बधाई

जानकारी के अनुसार प्रो. जीवन सिंह रावत को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान दिल्ली में हुए सम्मान समारोह में दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कुलानुशासक डॉ. दीपक, डॉ. हिमानी बिष्ट, सरिता पालनी आदि ने बधाई दी है।