अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर घाटी की सुशीला भोज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है
हासिल की यह उपलब्धि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले सुशीला ने अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी माउंट गोरीचेन (6488 मीटर) को फतह किया है। उन्होंने अरुणाचल की माउंट गोरीचेन में सुबह 5ः30 बजे चढ़ाई कर भारतीय ध्वज फहराया। जिसमें अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को हुई। वहीं पर्वतारोही टीम ने गुरुवार को 19 सितंबर 2024 की सुबह माउंट गोरीचेन फतह की। जिस पर लोगों ने खुशी जताई है।