अल्मोड़ा: उपलब्धि: वैज्ञानिक व लेखक, डॉ. रमेश सिंह पाल हुए सम्मानित, मिला भारत गौरव सम्मान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. रमेश सिंह पाल को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन, दिनाँक 12 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में लुइसियाना विश्वविद्यालय, लाफायेट, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा भारतीय सम्मान परिषद, पुणे के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न क्षेत्रो में कार्य कर रहे उत्कृष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। अल्मोड़ा निवासी डॉ. रमेश सिंह पाल, जो कृषि अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ आध्यात्मिक साहित्य जगत में भी सक्रिय हैं, उन्हें कार्यक्रम में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें उन्हें उनके कला और साहित्य में योगदान के लिए नीति आयोग, भारत सरकार से सम्बद्ध भारतीय सम्मान परिषद द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन में  भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ. पाल को उनके द्वारा हिंदी एवं अग्रजी भाषाओ में लिखित पुस्तकों  के लिए प्रदान किया गया है।

इन सम्मानों से भी सम्मानित

डॉ पाल अभी तक पांच पुस्तके लिख चुके है तथा डॉ पाल की पुस्तकों को देश की संसद पुस्तकालय के साथ-साथ, अन्य केंद्रीय एवं राज्य के विश्वविद्यालयों एवं पुस्तकालयों में सम्मलित किया गया है।  साथ ही उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। डॉ पाल, यूनेस्को समावेशी नीति प्रयोगशाला के लिए भारत के विशेषज्ञ भी हैं।

दी बधाई

जिस पर डॉ. पाल की  इस उपलब्धि पर नगर महापौर अजय वर्मा, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के कर्मचारियों और साहित्य जगत से जुड़े व्यक्तियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।