अल्मोड़ा: चोरों की करतूत, ताला तोड़ स्कूल से चुरा ले गए कंप्यूटर व सिलेंडर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मोलेखाल (अल्मोड़ा) के सल्ट के घचकोट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने चोरी की है और कंप्यूटर और सिलेंडर लेकर फरार हो गये।

चोरों के हौसले बुलंद

चोरों के हौंसले लगातार बुलन्द होते जा रहे हैं। जो घरों, दुकानों और स्कूलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। मिली जानकारी के अनुसार वहीं यहां स्कूल में चोरों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर सिलिंडर, कंप्यूटर सेट पार कर लिया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने तहरीर दी। बताया कि बुधवार की सुबह वह स्कूल पंहुचे। कार्यालय के भीतर पहुंचे तो वहां रखा कंप्यूटर सेट, सिलिंडर गायब था। प्रधानाध्यापक राम सिंह के मुताबिक कार्यालय की अल्मारी भी खुली थी। जिसमें रखे सामान, दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। वहीं तहरीर पर राजस्व पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।