अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में प्रधानाचार्य के पदों पर भर्ती निकली है। जिस पर अल्मोड़ा में भी जीजीआईसी में प्रधानाचार्य पदों के लिए विभागीय सीधी भर्ती का शिक्षकों ने विरोध किया।
शिक्षकों में आक्रोश
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले भर में शिक्षकों ने विरोध किया और सीईओ कार्यालय में भर्ती के लिए निकाली गई विज्ञप्ति की प्रतियां जलाई और आक्रोश जताया। जिस पर सभा में शिक्षकों ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए विभागीय सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली है। प्रधानाचार्य का पद पदोन्नति का है। जिस पर सीधी भर्ती किया जाना उन शिक्षकों के साथ अन्याय है जो पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने की मांग की।