उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025 के अंतर्गत जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की परीक्षा की औपबंधिक उत्तरकुंजी जारी कर दी है।
देखें वेबसाइट
परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों विषयों के प्रथम तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र की चारों सीरीज (A, B, C एवं D) की उत्तरकुंजियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को जारी की गई उत्तरकुंजी के किसी भी प्रश्न या उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है, तो वे आयोग की वेबसाइट पर दिए गए ‘Online Answer Key Objection’ लिंक के माध्यम से अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
• ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की अवधि: 17 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 (रात्रि 23:59:59 बजे) तक।
• निर्धारित शुल्क: अभ्यर्थियों को प्रति-प्रश्न आपत्ति (साक्ष्य सहित) के लिए 50.00 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।