उत्तरकाशी: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ पर केंद्रित इस चर्चा में मीडिया के बदलते स्वरूप, विश्वसनीयता के संकट और पत्रकारों के सामाजिक दायित्वों पर गंभीर मंथन किया गया।
गोष्ठी का आयोजन
जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में जनपद मुख्यालय के दर्जनों पत्रकारों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से आए पत्रकार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जुड़े और अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समय के साथ पत्रकारिता के तौर-तरीकों और माध्यमों में भले ही बदलाव आया हो, लेकिन सत्य, निष्पक्षता और जनहित आज भी इसके मूल सिद्धांत हैं। भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज के इस दौर में तथ्यों की सही पुष्टि करना और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए रखना सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।
पीत पत्रकारिता और सनसनीखेज खबरों पर जताई चिंता
वक्ताओं ने आज के दौर में पीत पत्रकारिता और केवल टीआरपी या सनसनी फैलाने के लिए परोसी जा रही खबरों के बढ़ते चलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारों का यह नैतिक दायित्व है कि वे किसी भी खबर को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी पूरी सत्यता और तथ्यों की गहराई से जांच-परख अवश्य करें।
की यह चर्चा
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के अपने संकल्प को दोहराया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर मीडिया के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधानों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।